जिस देश में महिलाओ का सम्मान सुरक्षित नही वह देश कभी भी खुशहाल नहीं रह सकता :मिनाक्षी लेखी

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता मिनाक्षी लेखी आज जौनपुर में चाय पर चर्चा कार्यक्रम में भाग लेने आयी थी। जौनपुर पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओ ने उनका जोरदार स्वागत किया। मीनाक्षी ने सभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस की जमकर बखिया उधेड़ते हुए नरेद्र मोदी और गुजरात की खूब बखान किया। उन्होंने आज दिल्ली और यूपी में महिलाये सुरक्षित नही है। आये दिन महिलाये के साथ रेप अपहरण जैसी घटनाये हो रही है। जिस देश में महिलाओ का सम्मान सुरक्षित नही रहता वह देश कभी भी खुशहाल नहीं रह सकता। राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कांग्रेस और समजवादी पर सीधा आरोप लगाया कि यह दोनों गंगा जमुनी तहजीब संस्कृति कायम रखने की आड़ में दंगा कराती है। मीनाक्षी ने अफशोष जाहिर करते हुए कहा कि जिस प्रदेश में गंगा यमुना जैसी पवित्र नदी बहती है उस प्रदेश की जनता को पीने के लिए पानी नही मिल रहा है। गंगा को प्रदूषण से मुक्त कराने के नाम पर अरबो रूपये बहा दिया गया लेकिन गंगा की स्थिति और ख़राब हो गई है।
राजनाथ सिंह द्वारा मुसलमानो से माफ़ी मांगने के सवाल पर मीनाक्षी लेखी ने कोई प्रतिक्रिया देने से साफ इंकार कर दिया। इस मौके पर मुख्य रूप से डॉ 0 हरेंद्र प्रताप सिंह , सरदार सिंह पूर्व विधायक सोमारू राम , दीपचन्द्र राम नीरज सिंह पूर्व सभासद विनय सिंह , रोहित सिंह , महिला मोर्चा से किरण श्रीवास्तव , मंजू उपाध्याय , रंजना सिंह समेत भारी संख्या भाजपाइयो ने राष्ट्रीय प्रवक्ता का माल्यापर्ण कर स्वागत किया।

Related

खबरें 7578568727092744337

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item