जनजागरण यात्रा पर निकली साधु-संतों की टोली जौनपुर पहुंची

जौनपुर। जनजागरण यात्रा को लेकर जनपद भ्रमण पर आयी साधु-संतों की टोली जलालपुर, केराकत, मुफ्तीगंज होते हुये बुधवार को नगर की सीमा में प्रवेश की जहां उपस्थित लोगांे ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। नगर के अम्बेडकर तिराहे पर स्थित पार्क पर पहुंची साधु-संतों की टोली संतसभा के रूप में परिवर्तित हो गयी जहां ‘देश चला संतों के साथ, अब होगी ताकत से बात’ से पूरा वातावरण गूंज उठा। बीते 21 फरवरी को मुंगराबादशाहपुर से चली टोली जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करते हुये अम्बेडकर तिराहे पर स्थित पार्क पर पहुंची। सभा की अध्यक्षता श्रीरामजानकी मठ के महंथ श्री फलाहारी महाराज व संचालन विहिप उपाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने किया। इस मौके पर उपस्थित वक्ताओं में प्रमुख मनोज श्रीवास्तव प्रांतीय संगठन मंत्री विश्व हिन्दू परिषद (काशी प्रांत) ने कहा कि यह राष्ट्र संतों का राष्ट्र है। इस देश की दिशा व दशा हमारे संत करते हैं। आज अपने मठ-मंदिरों को छोड़कर पूरे देशवासियों में जनजागरण करने निकल पड़े हैं। यह कोई आश्चर्य नहीं, क्योंकि जब-जब राष्ट्र पर विपत्तियों के काले बादल छाये तो संतों ने ही देश को मार्गदर्शन कराने के लिये संत समाज लामबंद होकर राष्ट्र चिंतन करके मार्गदर्शन कराया है। निशेशानन्द सरस्वती जी महाराज के नेतृत्व में निकली टोली में ओमकार नाथ जी महाराज, धर्मराज जी महाराज, विश्वपाल जी महाराज, राघव दास जी महाराज के अलावा गो कथा वाचक नितेश मिश्रा वशिष्ठ जी महाराज ने अपना विचार व्यक्त करते हुये कहा कि यह यात्रा देशवासियों को राष्ट्र के प्रति जागरूक करने के लिये निकला है। इस अवसर पर यात्रा प्रमुख राजकुमार जी व महेश जी के अलावा सरदार सिंह, ईश्वरदेव सिंह, प्रभाकर तिवारी एडवोकेट, राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया, सूर्य प्रकाश सिंह मुन्ना, विहिप अध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह, विभाग संयोजक अजय पाण्डेय, नागेन्द्र सिंह, विनय मौर्य, मुकेश यादव, राम अकबाल मिश्रा, अरूण जायसवाल सहित सैकड़ों उपस्थित रहे।

Related

खबरें 7064674682318823562

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item