झाड़ू लगाकर किया प्रदर्शन
https://www.shirazehind.com/2014/02/blog-post_943.html
जौनपुर: मुंगराबादशाहपुर नगर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को झाड़ू लगाकर प्रदर्शन किया।
दोपहर मुख्य तिराहे पर भारी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हुए। जिला संयोजक अनुराग मिश्रा के नेतृत्व में सफाई कार्य शुरू किया। मुख्य तिराहा, नगर पालिका कार्यालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, ब्लाक मुख्यालय पर झाड़ू लगाकर सफाई कार्य किया। जिला संयोजक ने कहा कि देश में भ्रष्टाचार की जड़ काफी गहरी हो गई है। यही हालत रही तो देश के मान मर्यादा पर भी गहरा असर पड़ेगा। इसके पहले यह स्थिति बने भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाली शक्तिओं को ही रास्ते से हटा देना होगा। यह तभी संभव होगा जब आम आदमी अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए इन भ्रष्टाचारियों के खिलाफ आगे आएगा। झाडू लगा रहे कार्यकर्ताओं ने लोगों से भ्रष्टाचार मिटाने के लिए चल रहे अभियान में सहयोग करने की अपील किया।
इस दौरान कोषाध्यक्ष हरिनायक मिश्रा, कमला शंकर, मुन्ना सिंह, अनिल साहू, राम सूरत पटेल, अजय यादव, रणजीत, धीरेंद्र, जय प्रकाश, वीरेंद्र कुमार, राजेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

