अपनी माटी का कर्ज उतारने के लिए राजनीत में आया हूँ : रवि किशन

जौनपुर लोकसभा से कांग्रेस के प्रत्यासी भोजपुरी स्टार रविकिशन आज चौकियां माई का आशीर्वाद और हमजा चिस्ती बाबा की दरगाह पर मत्था टेकने के बाद अपने  चुनाव प्रचार का श्री गणेश कर दिया। रवि आज केंद्रीय मंत्री व बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला के साथ हवाई मार्ग से वाराणसी बाबतपुर एयर पोर्ट पर उतरे। यहाँ पर उनके समर्थको द्वारा गाजे बाजे के साथ जोरदार स्वागत किया। उसके बाद उनके मात्र तीन गाडियो का काफिला जौनपुर कूंच किया। जलालपुर चौमुहानी पर उनका स्वागत समर्थको ने किया। नगर की सीमा पर जगदीशपुर रेलवे क्रासिंग पर सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने जबरदस्त स्वागत करते हुए रविकिशन और राजीव शुक्ला को फूल मालाओ से सजी खुली जीप में सवार कर चौकियां माता के दरबार की तरफ कूच किया। अभिनेता से नेता बने रवि किशन का काफिला सीएमओ आफिस , गांधी तिराहा , अम्बेडकर तिराहा , कलेक्ट्रेट होते हुए चैकिया धाम पहुंचे । यहां पर उन्होने मां शीतला का दर्शन पूंजन किया उसके बाद रविकिशन राजा पोखरे के पास स्थित हमजा चिस्ती की दरगाह पर मत्था टेका। दर्शन पूंजन के बाद रविकिशन एक कार्यकत्र्ता सम्मेलन को सम्बोद्यित किया। उन्होने कहा कि अब अपनी माटी कर्ज उतारने का वख्त आ गया है। हम यहां की जनता का सेवा करके अपनी जन्मभूमि का कर्ज अदा करना चाहता हूँ ।
)

Related

खबरें 6357864111428987764

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item