खाद्य विभाग की टीम ने की छापेमारी भारी मात्र में मिलावटी खोआ पकड़ा
https://www.shirazehind.com/2014/03/blog-post_2657.html
जौनपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने आज खोवा मंडी में छापेमारी करके 25 किलो मिलावटी मावा को नाले में डलवा दिया और चार दुकानो से नमूने लेकर फोरेंसिक जाँच के लिए लखनऊ भेज दिया है। छापेमारी की कार्यवाही से मिलावट खोरो में हड़कम्प मच गया है। मिठाई व अन्य खाने पीने के दुकानदार अपनी अपनी दुकाने बंद करके फरार हो गये।
होली का पर्व को देखते हुए मिलावट खोर सक्रिय हो गये है मावा के व्यापारी भारी पैमाने पर मिलावटी मावा खुलेआम बेच रहे है। उधर अन्य खाने पीने के समानो में मिलावट का धंधा जोरो पर चल रहा है। इस भनक खाद्य सुरक्षा विभाग को लगी तो पूरी टीम खोवा मंडी में जबरदस्त छापेमारी कर यह कर्यवाही किया है।