महिलाओं पर हो रहे अत्याचार नहीं थम रहेः डा. विनोद प्रसाद
https://www.shirazehind.com/2014/03/blog-post_2675.html
जौनपुर। महिलाओं पर हो रहे अत्याचार थम नहीं रहे हैं जबकि व्यभिचारी खुलेआम घूम रहे हैं। बड़ी जाति का पुरूष छोटी जाति की महिलाओं के साथ मनमानी करना चाहता है तथा पुरूष अपने तरीके से औरतों को चलाना चाहता है। कुछ मिलाकर सार्वजनिक स्थान भी महिलाओं के लिये निरापद नहीं रह गये हैं। उक्त बातें पूरी तरह से महिलाओं पर केन्द्रित/आधारित हिन्दी फीचर फिल्म ‘गार्जियन्स’ के निर्माता/अभिनेता डा. विनोद प्रसाद सिंह ने बुधवार को पत्र-प्रतिनिधि से हुई भेंट के दौरान एक अनौपचारिक वार्ता के दौरान कही। उन्होंने बताया कि जनपद में ही पूरी शूट हुई इस फिल्म में औरतों पर होने वाले अत्याचार, दहेज, खाप पंचायत द्वारा प्रेमिकों को सजा, आॅनर किलिंग जैसे ज्वलंत मुद्दों को उठाया गया है तथा फिल्म की पूरी शूटिंग जौनपुर के विभिन्न हिस्सों में खूबसूरत लोेकेशन पर हुई है। श्री सिंह ने बताया कि फिल्म में मूल कहानी में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को बहुत अच्छी तरह से पिरोया गया है जिसे लोग अवश्य पसंद करेंगे। अपनी पूरी स्क्रिप्ट में हर समस्याओं का कुछ समाधान देने की कोशिश करने वाले निर्माता डा. सिंह ने बताया कि इस फिल्म के माध्यम से हम उपरोक्त सभी बुराइयों का विरोध करना चाहते हैं।
