उत्तर प्रदेश के 3 सीट पर चुनाव लड़ रहा महान दलः राम सहारे

जौनपुर। लोकसभा चुनाव में महान दल व कांग्रेस का गठबंधन हो गया है। गठबंधन में महान दल एटा, बदाऊं व बिजनौर जिले की नगीना सीट पर चुनाव लड़ेगा जबकि शेष पर महान दल का सभी वोट कांग्रेस प्रत्याशियों के साथ होगा। उक्त बातें नगर के रासमण्डल स्थित जिला कार्यालय पर बुधवार को महान दल के राष्ट्रीय सचिव राम सहारे मौर्य ने पत्र-प्रतिनिधियों से वार्ता के दौरान कही। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में दल का काफी जनाधार है। दल व कांग्रेस इस बार लोकसभा चुनाव में काफी सीटें गठबंधन से जीतेगी, क्योंकि दल का पश्चिम क्षेत्रों में काफी मजबूत जनाधार है। इसी क्रम में मण्डल अध्यक्ष विजय गुप्ता ने बताया कि वाराणसी मण्डल में जितनी भी लोकसभा सीट है, दल के बैनर तले पूरा प्रयास करेंगे कि अधिक से अधिक सीट गठबंधन से जीत कर हासिल किया जाय। जिलाध्यक्ष अशोक मौर्य ने बताया कि जौनपुर से कांग्रेस प्रत्याशी रविकिशन को टिकट मिला है। हम जौनपुर व मछलीशहर लोस के प्रत्याशी को दल का पूरा वोट दिलायेंगे। प्रेसवार्ता के दौरान चन्द्र प्रकाश मौर्य, राम सिकन्दर मौर्य, लालजी प्रजापति, सरस गौड़ सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related

लोकसभा चुनाव 2014 6095367122084668418

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item