भाजपा सामाजिक न्याय मोर्चा की नगर इकाई गठित
https://www.shirazehind.com/2014/03/blog-post_468.html
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी सामाजिक न्याय मोर्चा के नगर अध्यक्ष मोनू सेठ ने भाजपा नगर अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव से विचार-विमर्श करके बुधवार को अपनी नगर कमेटी की घोषणा कर दिया। घोषणा के अनुसार उपाध्यक्ष- विष्णु गुप्ता, उमंग केसरवानी, सूरज सेठ, राजेन्द्र विश्वकर्मा, सुरेश साहू, जय प्रकाश सेठ, महामंत्री- ऋषि प्रधान, आनन्द सेठ, कोषाध्यक्ष- पंकज सेठ, मीडिया प्रभारी- आशुतोष सेठ, सह मीडिया प्रभारी- अमन कुमार, मंत्री- मो. रमजान खां, अमन सहगल, पंकज यादव, अशोक सेठ, सचिन साहू, विकास माली, नवीन मोदनवाल, राकेश चैरसिया, प्रियांशू साहू, शुभम यादव बनाये गये। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों में नीरज सेठ, मनोज कुमार, शनि सेठ, सोंटी जायसवाल, जीतू जायसवाल हैं। इस आशय की जानकारी भाजपा नगर मीडिया प्रभारी अरूण जायसवाल ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दिया है।
