आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करायें : सुहास एलवाई
https://www.shirazehind.com/2014/03/blog-post_7399.html
जौनपुर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सुहास एलवाई ने आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2014 के कार्यों को सफलतापूर्वक समय से सम्पन्न कराने के लिए आज सायं कलेक्टेªट सभागार में प्रभारी अधिकारियों की एक आवश्यक बैठक लिया। उन्होंने सभी प्रभारी अधिकारियों के सौंपे गये दायित्वों का एक-एक करके तैयारी समीक्षा किया। तथा अधिकारियों को समयवद्ध ढंग से सौंपे गये दायित्वों को निर्वहन करने का निर्देश दिया। उन्होंने आदर्श आचार संहिता का पालन पुलिस/प्रशासनिक अधिकारी को अक्षरसः कराने के साथ ही उप जिलाधिकारी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी की संयुक्त रिपोर्ट प्रतिदिन प्रभारी अधिकारी आदर्श आचार संहिता डी0डी0सी0 रामअवतार रमन को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही सभी जिले के अधिकारी इस आशय का एक प्रमाण पत्र उपलब्ध करायेगे कि उनके कार्यालय परिसर में किसी भी प्रकार की सरकारी/गैर सरकारी होर्डिंग नही लगी है।
जिलाधिकारी ने मान्यता प्राप्त सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से भी अनुरोध किया है कि अपने स्तर से भी आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करायें। जिलाधिकारी ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी राधेश्याम को सभी ब्यवस्था को समय से सम्पन्न कराने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर प्रकाशचन्द श्रीवास्तव प्रभारी अधिकारी मतदान कार्मिक,मतगणना, सहा0 प्र0अ0 तेजप्रताप मिश्र, उमाशंकर वर्मा,ए0के0सिंह प्र0 ई0वी0एम0, संजय कुमार राय प्र0 ब्यय लेखा, रामनरेश पाठक प्र0 वाहन,सहा0प्र0अ0 वी0के0सिंह, खान पान व्यवस्था प्र0अ0 सीमा सिंह, प्र0अधि0 मतपत्र/लेखन सामग्री,प्रपत्रों की छपाई हरीश प्रताप सिंह, प्र0अ0 डाक मतपत्र साहित्य निकष सिंह, संजय कुमार गोयल प्र0अ0 टेन्ट,बैरिकेटिंग, ए0के0सिंह प्रेक्षक व्यवस्था, रामनरायन यादव प्र0अ0 सूचना प्रेषण, श्रीमती मोनू त्रिपाठी प्र0अ0 कन्ट्रोलरूम एवं शिकायत प्रकोष्ठ, एस0पी0द्विवेदी प्र0अ0 कम्यूनिकेशन प्लान, संजय शुक्ला प्र0अ0 सफाई एवं पेयजल,कृष्ण कुमार त्रिपाठी प्र0अ0 मीडिया सेन्टर,हरेन्द्र सिंह प्र0अ0 डिमार्केशन, विनोद सिंह प्र0अ0 विद्युत व्यवस्था, भास्कर मिश्र प्र0अ0 मतदेय स्थल, सहायक र्निाचन अधिकारी रमाकान्त राम उपस्थित रहे।