लोकसभा चुनाव के लिए तैनात कर दिए गये अधिकारियों
https://www.shirazehind.com/2014/03/blog-post_193.html
जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि लोकसभा चुनाव को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने हेतु प्रभारी अधिकारी/सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त करते हुये बताया कि भारत निर्वाचन आयोग/मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश से प्राप्त आदेश/निर्देश के अनुरूप कार्य करें और कार्य प्रगति सम्बन्धी सूचना उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध करायें। जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्य विकास अधिकारी को प्रभारी अधिकारी मतदान कार्मिक, मतगणना, माइक्रो आब्जर्बर व ईवीएम हेतु मास्टर टेªनर नियुक्त किया गया है जिनका सहयोग जिला विकास अधिकारी, उपायुक्त मनरेगा, जिला प्रशिक्षण अधिकारी प्रशिक्षण संस्थान, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी करेंगे। इसके साथ ही जिला पंचायत राज अधिकारी प्रभारी ईवीएम/ कार्मिक प्रशिक्षण, मतदान एवं मतगणना प्रशिक्षण बनाये गये जिनका सहयोग स.प्र.अ. सचिव मण्डी समिति, प्रधानाचार्य आईटीआई सिद्दीकपुर, प्रधानाचार्य राजकीय पालिटेक्निक करेंगे। वरिष्ठ कोषाधिकारी को प्रभारी व्यय लेखा, अग्रिम यात्रा भत्ता एवं सहायक मुख्य लेखाधिकारी डीआरडीए, वित्तीय परामर्शदाता जिला पंचायत, लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा, लेखाधिकारी जिला विद्यालय निरीक्षक हैं। उप संचालक चकबन्दी प्रशासन नोडल अधिकारी आदर्श आचार संहिता/शिकायत, देनदारी, स्कैनिंग, सम्पत्ति विरूपण एवं मतदाता सूची की तैयार सम्बन्धी समस्त कार्य हैं जिनके सहायक अधिकारी सभी उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, पुलिस क्षेत्राधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका व पंचायत, नगर मजिस्ट्रेट प्र. वाहन एवं यातायात, जोनल/सेक्टर मजिस्टेªट नियुक्ति, रूटचार्ट एवं सहयोगी सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), (प्रवर्तन), सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक रोडवेज, जिलापूर्ति अधिकारी, अवर अभियंता मास्टर प्लान हैं। खान-पान सम्बन्धी व्यवस्था प्र.अ. जिलापूर्ति अधिकारी, सहायक जिला खाद्य विपणन अधिकारी, सचिव मण्डी समिति सहयोग करेंगे। प्र.अधि. मतपत्र महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र, स.प्र. जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी,श्प्रबन्धक सीडा सहयोग करेंगे। प्र.अ. डाक मतपत्रों की तैयारी एवं उनके प्रेषण जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, सहायक निबंधक सहकारी समितियां सहयोग करेंगे। प्र.अधि. लेखन सामग्री व प्रपत्रों की छपाई बन्दोवस्त अधिकारी चकबन्दी पुरानी इकाई, सहायक चकबन्दी अधिकारी पुरानी इकाई, चकबन्दी अधिकारी पुरानी इकाई सहयोग करेंगे। अधिशासी अभियंता लोनिवि प्रान्तीय खण्ड प्र.अ. टेण्ट, बैरिकेटिंग, लाउडस्पीकर, स्ट्रांग रूम की तैयारी आदि, सहायक प्रभारी अधि.अभि. निर्माण खण्ड लोनिवि, अधि.अभि. निर्माण खण्ड लोनिवि द्वितीय सहयोग करेंगे। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग प्रेक्षक व्यवस्था, सहायक प्र.अ. सहायक आबकारी आयुक्त, सहायक पीओ डूडा, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, जिला कृषि अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, एई डीआरडीए, उपनिबंधक शाहगंज, उपनिबंधक मछलीशहर, उप निबंधक सदर, औषधि निरीक्षक स्वास्थ्य विभाग, अभिहित अधिकारी खाद्य व सुरक्षा, भूमि संरक्षण अधिकारी प्रथम, भूमि संरक्षण अधिकारी द्वितीय, वन क्षेत्राधिकारी वन विभाग, अभियंता जिला पंचायत, सहायक अभियंता डीआरडीए, बांट माप निरीक्षक प्रथम, बांट-माप निरीक्षक द्वितीय सहयोग करेंगे। जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी प्र.अ. सूचना प्रेषण (नामांकन प्रक्रिया से मतगणना तक प्रेषित किये जाने वाले आंकड़ों) रिटर्निंग आफिसर व अन्य श्रोतों से प्राप्त कर मुख्य निर्वाचन अधिकारी, भारत निर्वाचन आयोग व मण्डलायुक्त को प्रेषित करने सम्बन्धी कार्य, सहायक प्र. जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानि चुनावालय सहयोग करेंगे। उपनिदेशक कृषि प्र.अ. वीडियोग्राफी हेतु वीडियोग्राफर एवं टेलीविजन व्यवस्था, सहायक प्र. जिला मनोरंजन कर अधिकारी सहयोग करेंगे। श्रीमती मोनू त्रिपाठी उपायुक्त व्यापार कर प्र.अ. कन्ट्रोल रूम व शिकायत प्रकोष्ठ/काल सेन्टर, सहायक प्र. सहायक आयुक्त स्टाम्प, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहयोग करेंगे। जिला सेवायोजन अधिकारी प्र.अ. कम्यूनिकेशन प्लान/जिला निर्वाचन प्रबन्ध योजना व बुकलेट्स की तैयारी, सहायक प्र. सहायक आबकारी आयुक्त सहयोग करेंगे। अधि.अधि. नपाप प्र.अ. सफाई एवं पेयजल, सहायक प्र. अधिशासी अधिकारी नगर पालिका व पंचायत सहयोग करेंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्र.अ. चिकित्सा व्यवस्था, सहायक प्र. मुख्य चिकित्सा अधीक्षक पुरूष हास्पिटल सहयोग करेंगे। सहायक जिला सूचना अधिकारी प्र.अ. मीडिया सेन्टर सहायक प्र. अधिकारी अधिकारी नगर पालिका सहयोग करेंगे। अधि.अभि. पीएमआरवाई प्र.अ. डिमार्केशन व स्ट्रांग रूम की तैयारी सम्बन्धी कार्य, अधि.अभि. विद्युत वितरण खण्ड तृतीय प्र.अ. विद्युत व्यवस्था, सहायक प्र. अधि.अभि. विद्युत वितरण खण्ड प्रथम, अधि.अभि. विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय सहयोग करेंगे। पीडी प्र.अ. माइक्रो आब्जर्बर की नियुक्ति एवं तत्सम्बन्धी कार्य, सहायक प्र. बीडीओ धर्मापुर सहयोग करेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक प्र.अ. मतदेय स्थलों पर आधारभूत सुविधाओं की व्यवस्था, सहायक प्र. बेसिक शिक्षा अधिकारी सहयोग करेंगे।
