मतगणना स्थल का डीएम ने किया औचक निरीक्षण
https://www.shirazehind.com/2014/03/blog-post_94.html
जौनपुर। जिलाधिकारी सुहास एलवाई व आरक्षी अधीक्षक भारत सिंह यादव ने मंगलवार को मण्डी परिषद चैकियां स्थित मतगणना परिसर, ईवीएम स्ट्रांग रूम सहित अन्य का निरीक्षण किया तथा कार्यदायी संस्था मण्डी उपनिदेशक को स्ट्रांग रूम का मरम्मत कराने का निर्देश दिया। अधि.अभि. लोनिवि संजय गोयल, अधि.अभि. आरईएस हरेन्द्र सिंह को कार्य की गुणवत्ता पूर्ण देख-रेख में कराने का निर्देश दिया। जिला विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र को सभी विधानसभाओं के नक्शा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जिला पंचायत राज अधिकारी एके सिंह को परिसर की सर सफाई तत्काल कराने का निर्देश दिया। आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान कार्मिकों के भेजने की व्यवस्था के लिये बीआरपी, पालिटेक्निक परिसर कृषि व राजकीय पालिटेक्निक जगदीशपुर का मौके पर निरीक्षण किया तथा सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पीसी श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी राधेश्याम, अपर आरक्षी अधीक्षक ओपी पाण्डेय, नगर मजिस्टेªट रामनरेश पाठक क्षेत्राधिकारी नगर सर्वजीत शाही, अधि.अभि. विद्युत वीके सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका संजय शुक्ला आदि मौजूद रहे।
