अमर सिंह व जया प्रदा के पार्टी में आने से रालोद कार्यकर्ता खुश

  जौनपुर। राष्ट्रीय लोकदल की बैठक मंगलवार को नगर के तारापुर स्थित जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष डा. सत्येन्द्र सिंह की अध्यक्षता में हुई जहां उन्होंने राष्ट्रीय लोकमंच के अध्यक्ष एवं सांसद अमर सिंह के अलावा सांसद/फिल्म अभिनेत्री जया प्रदा को रालोद में शामिल होने पर स्वागत किया। इसी क्रम में जिला महासचिव प्रदीप तिवारी ने कहा कि अमर सिंह व जया प्रदा के पार्टी में सम्मिलित होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी तथा आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी अपनी सभी सीटों पर विजयी होगी। इस अवसर पर डा. एसए रिजवी, राजेन्द्र प्रसाद तिवारी, शिव प्रकाश विश्वकर्मा, प्रवीण सिंह, लालचन्द, अजय श्रीवास्तव, मो. दानिश, महावल मौर्य, चन्द्रशेखर मौर्य, अशोक प्रधान, राम आसरे यादव, अली रजा, अभिषेक दास सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related

खबरें 8006886298320584501

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item