दबंगों ने घर पर बोला धावा, मासूम सहित आधा दर्जन जख्मी
https://www.shirazehind.com/2014/03/blog-post_9621.html
जौनपुर। दबंगों की पिटाई से आधा दर्जन लोग घायल हो गये जिनमें गम्भीर रूप से घायल 3 लोगों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जलालपुर थाना क्षेत्र के कोतवालपुर गांव निवासी निर्मला देवी 30 वर्ष पत्नी श्यामफल गोंड, पूनम देवी 27 वर्ष पत्नी शिवपूजन गोंड, प्रेमा देवी 28 वर्ष पत्नी कन्हैया लाल, कुसुम देवी 25 वर्ष पत्नी पिण्टू, पिण्टू 30 वर्ष पुत्र स्व. राधेश्याम, श्रेया गोंड 4 वर्ष पुत्री शिवपूजन व सुमन देवी 35 वर्ष पत्नी रामफल गोंड को गांव के ही कुछ दबंग लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर लाठी-डण्डा से मारपीट कर गम्भीर रूप से जख्मी कर दिया। इतना ही नहीं, घर में बंधे मवेशियों को पीटने से शुरू चीख-पुकार से जब तक आस-पास के जुटते, हमलावर मौके से फरार हो गये। इस मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी गयी तो पुलिस ने दोनों पक्ष को धारा 151 में चालान कर दिया। सभी घायलों में तीन की हालत नाजुक होने पर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि हमलावरों में शामिल रामा यादव द्वारा गांव के ही अजय गोंड की पांच वर्ष पूर्व हत्या कर दी गयी थी।

