समाजवादी छात्रसभा ने राघवेन्द्र यादव को बनाया प्रदेश सचिव
https://www.shirazehind.com/2014/03/blog-post_3204.html
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति पर जनपद के सीड़ गांव निवासी राघवेन्द्र यादव को समाजवादी छात्रसभा का प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया जिसकी जानकारी होने पर उनके शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गयी। मालूम हो कि श्री यादव समाजवादी छात्रसभा की राजनीति में प्रदेश स्तर पर तमाम आंदोलनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहे हैं। इसी को संज्ञान में लेते हुये छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष अतुल प्रधान ने राघवेन्द्र को प्रदेश सचिव नामित किया। इस मनोनयन को लेकर युवा नेता विकास यादव की अध्यक्षता में नगर के नईगंज में मंगलवार को हुई बैठक में उपस्थित लोगों ने समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष/मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुये खुशी भी जतायी। इस अवसर पर श्रीकांत यादव, सुशील यादव, कमलेश यादव, राहुल दूबे, विजय यादव, संजय पाल, अनिल निषाद, नदीम अंसारी सहित सैकड़ों सपाजन व गणमान्य उपस्थित रहे।
