आमजन को एड्स के प्रति जागरूक करने की आवश्यकताः राम बाबू अग्रहरि
https://www.shirazehind.com/2014/03/blog-post_5023.html
जौनपुर। एचआईवी एड्स को लेकर न सिर्फ हमें गम्भीरता से पहल करने की जरूरत है, बल्कि आम जनता को जागरूक करने की भी आवश्यकता है। संयमित जीवनशैली अपनाकर हम एचआईवी एड्स से बचाव कर सकते हैं। उक्त बातें मंगलवार को नगर के टीडी महिला महाविद्यालय के बगल संचालित ब्रिलिएण्ड माइण्ड क्लासेज के सभागार में आयोजित संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुये आरएम चैरिटेबुल ट्रस्ट के अध्यक्ष राम बाबू अग्रहरि ने कही। लोगों का आह्वान करते हुये श्री अग्रहरि ने कहा कि पलायन की स्थिति में युवाओं को भारतीय संस्कृति व सभ्यता का ध्यान रखना चाहिये, क्योंकि भारतीय समाज में संयमित जीवन पद्धति पर विशेष जोर दिया गया है। यह एचआईवी मुक्त समाज के लिये प्रेरणास्रोत है। इसी क्रम में सचिव राजेश मौर्य ने कहा कि यदि युवा वर्ग युगपुरूष स्वामी विवेकानन्द के विचारों को आत्मसात करें तो बहुत हद तक एचआईवी से दूर रहा जा सकता है। युवाओं को एचआईवी एड्स के प्रति जागरूक रहना चाहिये। इसके अलावा अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। संगोष्ठी की अध्यक्षता महफूज अली सिद्दीकी एवं संचालन निर्मल श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष राकेश यादव, विजय मौर्य, राजेन्द्र मौर्य, चन्दन मौर्य, अमित गुप्ता, संजय आर्यन मौजूद रहे। अन्त में अध्यक्ष राम बाबू अग्रहरि ने समस्त आगन्तुक¨ं के प्रति आभार जताया।
