ग्राम प्रधान ने दो विद्यालयों में ढाई सौ बच्चों को दिया छात्रवृत्ति
https://www.shirazehind.com/2014/03/blog-post_2645.html
जौनपुर। विकास खण्ड करंजाकला के दो विद्यालयों में मंगलवार को ग्राम प्रधान ने लगभग ढाई सौ बच्चों को छात्रवृत्ति किया जहां विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहित तमाम सम्बन्धित लोग उपस्थित रहे। बताया गया कि करंजाकला क्षेत्र के खरौना गांव में स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के कुल 72 बच्चों को ग्राम प्रधान राजेश चैहान द्वारा छात्रवृत्ति वितरित किया गया। इस मौके पर एसएमसी अध्यक्ष बसंत लाल गुप्ता सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में प्रधानाध्यापक राजीव सिंह ने सभी के प्रति आभार जताया। इसी क्रम में बगल स्थित पूर्व प्राथमिक विद्यालय में कुल 159 छात्र/छात्राओं को श्री चैहान द्वारा छात्रवृत्ति वितरित किया गया। इस अवसर पर शिक्षिका सीमा सिंह, उषा यादव, सुधा तिवारी, रागिनी सिंह, नीलम गौतम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। अन्त में प्रधानाध्यापिका अनीता यादव ने सभी के प्रति आभार जताया।
