
जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी सुहास एलवाई ने कैम्प कार्यालय में सहायक निर्वाचन अधिकारी, अतिरिक्त सहायक निर्वाचन अधिकारी व प्रभारी अधिकारी मतदान कार्मिक, आदर्श आचार संहिता प्रभारी अधिकारियों के साथ मतदाता सूची पुनरीक्षण, संवेदनशील, अति संवेदनशील बूथों, जोनल/सेक्टर मजिस्टेªट, डिजिटल मैप, मतदान कार्मिकों की मतदान/मतगणना की नियुक्ति, वीडियो कैमरा, डिजिटल कैमरा, कम्युनिकेशन प्लान, सभी कर्मचारियों का परिचय पत्र जारी करना, जिले से सभी अवैध होर्डिंगों को तत्काल हटाने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी चुनाव कार्य में लगे अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वतंत्र, निष्पक्ष शांतिपूर्ण सम्पन्न कराना हम सबका दायित्व है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पीसी श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी राधेश्याम, नगर मजिस्टेªट रामनरेश पाठक, जिला विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र, पीडी सत्येन्द्रनाथ चैधरी सहायक निर्वाचन अधिकारी रमाकान्त राम, सभी उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदारगण भी उपस्थित रहे।