घोर लापरवाही बरते पर राजस्व कर्मियो पर गिरी गाज
https://www.shirazehind.com/2014/03/blog-post_7433.html
जौनपुर। सुहास एलवाई जिलाधिकारी ने बताया कि उप जिलाधिकारी मछलीशहर के रिपोर्ट के अनुसार राजस्व न्यायालय कम्प्यूटरीकृत प्रबन्धन प्रणाली के आन लाइन विवरण पत्र का अवलोकन किया गया जिसमें पाया गया कि नायब तहसीलदार सुजानगंज मछलीशहर के न्यायालय में 400 निस्तारित वादों के सापेक्ष मात्र 24 वादों के आदेश अपलोड किया गया है। शिवाश्रय यादव रजिस्टार कानूनगो द्वारा उक्त न्यायालय में पेशकार का कार्य भी देख रहे है। इनके द्वारा घोर लापरवाही बरती गयी है। उक्त लापरवाही के सम्बन्ध में विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान की जाती है।इसी प्रकार सुरेश यादव रजिस्टार कानूनगो /पेशकार नायब तहसीलदार कस्बा मछलीशहर द्वारा 324 निस्तारित वादों के सापेक्ष मात्र 11 वादों के आदेश अपलोड करने के कारण इन्हें भी उक्त लापरवाही के सम्बन्ध में विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान की जाती है।
