जिला सेवा योजन अधिकारी को किया गया निर्वाचन कार्यालय में सम्वद्ध

जौनपुर।  जिला निर्वाचन अधिकारी सुहास एलवाई ने एस0पी0द्विवेदी जिला सेवा योजन अधिकारी जौनपुर को तत्काल प्रभाव से निर्वाचन कार्यालय में नोडल अधिकारी के रूप में सम्वद्ध किया है,तथा निर्देशित किया है कि नामित समस्त प्रभारी अधिकारियों एवं सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2014 सम्पन्न कराने हेतु पूर्णरूप से उत्तरदायी होंगे। चुनाव आयोग तथा अन्य विभिन्न स्तरों से प्राप्त सूचनाओं का समय से आदान-प्रदान भी सुनिश्चित करायेगे। श्री द्विवेदी के सहयोग हेतु उनके कार्यालय में कार्यरत जीशान अली एवं संजय श्रीवास्तव वरिष्ठ सहायक को इनके साथ सम्वद्ध किया गया है।सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी तथा निर्वाचन कार्यालय के समस्त कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित कर आवश्यक सहयोग प्रदान करें।

Related

लोकसभा चुनाव 2014 6768883096565063139

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item