डीएम ने दिया मीडिया को धन्यवाद

जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बीते 9 मार्च को सभी मतदान केन्द्रों पर बीएलओ तैनात किये गये थे। जिले में 54911 फार्म 6 वितरण किया गया जिससे मीडिया के विशेष प्रयास से एक साथ इतने मतदाता बनने का सुअवसर प्राप्त हुआ। इसके लिये जिला निर्वाचन अधिकारी ने मीडिया को विशेष रूप से धन्यवाद देते हुये कहा कि कतिपय मतदान केन्द्रों पर बीएलओ के अनुपस्थित रहने एवं फार्म 6 न उपलब्ध होने के कारण मतदाता बनने से वंचित रह गये। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी बीएलओ 10 व 11 मार्च को घर-घर जाकर मतदाता फार्म की जांच कर नाम मतदाता सूची में बढ़ाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य की महत्ता को देखते हुये इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही/शिथिलता बरतने वाले बीएलओ के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी।

Related

खबरें 6310517643901888484

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item