कांग्रेस ने केवल घोटालों का विकास कियाः आनन्द प्रेमघन

जौनपुर। लोक जनशक्ति पार्टी की मासिक बैठक कन्हईपुर में स्थित जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष आनन्द प्रेमघन सरोज की अध्यक्षता में हुई जहां उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के कारण बीते 10 वर्षों में महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गयी है। केन्द्र सरकार ने केवल घोटालों का विकास किया है। भाजपा व लोजपा गठबंधन में आगामी लोकसभा का चुनाव लड़ा जायेगा। अन्त में उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि घर-घर जाकर लोगों को अपने साथ जोड़ें। इस दौरान उन्होंने बताया कि भाजपा व लोजपा में हुई गठबंधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष राम विलास पासवान ने भाजपा से जौनपुर सदर संसदीय सीट की मांग किया है जिस पर विचार चल रहा है। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष इस्लाम खान, महिला अध्यक्ष शशिकला, संतोष सेठ, अतुल गुप्ता, महमूद खान, संतोष यादव, देवी प्रसाद गिरि, विनय यादव, डा. राम विलास, रमेश चन्द, डा. मयाशंकर, कल्लू सरोज, राम लाल सरोज, घनश्याम मिश्र, विजय विश्वकर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related

खबरें 4797155914116384556

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item