20 मई तक लागू रहेगी धारा 144
https://www.shirazehind.com/2014/04/20-144.html
जौनपुर। अपर जिला मजिस्ट्रेट राधेश्याम ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लोकसभा क्षेत्र जौनपुर एवं मछलीशहर में गुरूवार से नामांकन प्रक्रिया शुरु हो गयी। उन्होंने बताया कि आगामी 12 मई को मतदान एवं 16 मई को मतगणना होगी। निष्पक्ष एवं स्वतंत्र निर्वाचन सम्पन्न कराने के लिये पूरे जिले में धारा 144 लागू कर दिया गया है जो 20 मई तक लागू रहेगी।

