माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक संघ की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा
https://www.shirazehind.com/2014/04/blog-post_4204.html
जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक संघ की जनपद इकाई की बैठक गुरूवार को जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष छोटे लाल यादव की अध्यक्षता में हुई जहां संगठन को और मजबूत बनाने पर चर्चा हुआ। इस मौके पर श्री यादव ने कहा कि संगठन को कमजोर करने में कुछ ऐसी ताकतें लगी हुई हैं जिनसे हम सबको सावधान रहना होगा। संगठन की मजबूती पर सभी ब्लाक इकाई से लेकर तहसील स्तर पर माह मई तक बैठकें कर लेनी होगी। उन्होंने बताया कि जिला महामंत्री राजेश मिश्र हैं तथा वह आगे भी अपने पद पर बने रहेंगे, क्योंकि किसी के पद परिवर्तन या प्रोन्नति के सम्बन्ध में संगठन द्वारा किसी प्रकार की सूचना जारी नहीं की गयी है। बैठक का संचालन राजेश मिश्र ने किया। इस मौके पर विनय सिंह, सुनील शुक्ल, शशिशेखर मिश्र, कमलाकर, विकास सिंह, श्रद्धेय गुप्त, विजय बहादुर, सुभाष गुप्त, श्यामधर मिश्र, लालचन्द्र विश्वकर्मा, विजय कुमार, मनोज पटेल, सत्य प्रकाश सिंह, माता प्रसाद चैरसिया, भानु प्रताप सिंह, सत्य प्रकाश मिश्र, विजय यादव, उमाशंकर यादव सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

