मतदान करना किसी राष्ट्रीय पर्व से कम नहीं : डा. दिलीप सिंह


जौनपुर। जहां-जहां मतदान प्रतिशत 70 प्रतिशत से अधिक हुआ है, वहां-वहां पर मनमानी एवं जन भावनाओं से खिलवाड़ करने वाले राजनेताओं की करारी हार हुई है एवं आमूल-चूल परिवर्तन हुआ है। अतएव अधिक से अधिक मतदान करना हमारा नैतिक कर्तव्य भी है। उक्त बातें रिजवी खां मोहल्ले में गुरूवार को आयोजित बुद्धिजीवियों की बैठक में जूरी जज डा. दिलीप सिंह ने कही। इसी क्रम में स्वयंसेविका पद्मा सिंह, प्राचार्य डा. आरडी सिंह, डा. एमएल मौर्या, प्रबंधक जनार्दन सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता राम नरायन सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि मतदान करना प्रत्येक भारतवासी का पुनीत कर्तव्य है। सरकार को भी चाहिये कि वह ऐसी व्यवस्था करें, ताकि मतदाताओं को परेशानी व असुरक्षा की भावना न पैदा हो। केवल कागजों पर ढिंढोरा पीटने से एवं अनावश्यक बयानबाजी से कुछ नहीं होने वाला है। पहले सबका मतदाता पहचान पत्र दिया जाय तभी मतदान प्रतिशत बढ़ने की कल्पना की जा सकती है। इस अवसर पर अधिवक्ता मनीष सिंह, एएन मिश्रा, सुनील दूबे, अभियंता दिव्येन्दु सिंह, शिप्रा सिंह, कुर्बान, सलीम, अलका सिंह, राजेन्द्र यादव, सीताराम चैरसिया, विपिन मौर्य, सीता देवी, डा. सुशील श्रीवास्तव सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related

खबरें 5687396051574002798

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item