धनंजय सिंह निर्दल ही लड़ेंगे चुनाव , 21 को करेंगे नामांकन

जौनपुर के बीएसपी सांसद धनंजय सिंह के लाख कोशिशो के बाद भी बसपा ने उन्हें प्रत्यासी नही बनाने के बाद अब सांसद निर्दल ही चुनाव मैदान में ताल ठोकने का मन बनाया है। धनंजय सिंह 21 अप्रैल को जौनपुर संसदीय सीट के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे। सांसद के इस फैसले से उनके समर्थको में ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी है वही एक प्रमुख पार्टी के प्रत्यासी और समर्थको के चेहरे की हवाइयां उड़ती नज़र आ रही है। 
मालूम हो कि कोर्ट से जमानत मिलने के बाद दिल्ली की तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद 16 अप्रैल को सांसद धनंजय सिंह लखनऊ पहुंचे थे। उन्होंने जौनपुर सीट पर चुनाव लड़ने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चन्द्र मिश्रा और पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी से मुलाकात कर टिकट माँगा था। दोनों नेताओ ने टिकट देने से साफ इंकार कर दिया। उसके बाद धनंजय सिंह बीएसपी सुप्रिमो मायावती से मुलाकात करने की पूरी कोशिश किया लेकिन गुरुवार तक बसपा द्वारा हरी झंडी न मिलने कारण अब निर्दल ही चुनाव लडने का ऐलान कर दिया है। सांसद के निजी प्रवक्ता अशोक सिंह सेउर ने बताया कि मेरे नेता 21 तारीख को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।  

Related

लोकसभा चुनाव 2014 7608180589192422101

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item