युवक को मरा समझ फेंका, लौटा जिंदा

जौनपुर : मुद्दई लाख बुरा चाहे तो क्या होता है, वही होता है जो मंजूरे खुदा होता है। कुछ यही हुआ बक्शा थाना क्षेत्र के मई गांव निवासी वेद प्रकाश उर्फ बबलू गुप्ता के साथ। जान से मारने की नीयत से लिवा गए दोस्त ने बबलू को मरा समझ छोड़कर फरार हो गए, परंतु शायद ईश्वर को यह मंजूर नहीं था। सोमवार की रात आयोजित एक भंडारे से बबलू को गांव के ही दोस्त रिश्तेदारी लिवा गए। बाइक पर सवार हो युवक बबलू को लेकर रात्रि में ही सिकरारा थाना क्षेत्र के गुलजारगंज के समीप पहुंचे, जहां एक अन्य युवक इंतजार कर रहा था। दोनों युवक बाइक से उतर कर बबलू का मोबाइल बात करने के लिए ले लिया। पहले से मौजूद युवक ने हाथ में रस्सी लेकर बबलू का गला कस दिया। भुक्तभोगी बबलू के कान-नाक से खून आते ही उसे मरा समझ तीनों समीप स्थित एक तालाब के किनारे छोड़कर फरार हो गए। देर रात्रि होश आने पर बबलू बरईपार से वापस घर पहुंचा। परिजन आपबीती सुन बुधवार को थाने पहुंचे। पुलिस ने तूफानी, संजय कुमार व एक अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास के तहत मुकदमा दर्ज कर चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेज दिया।

Related

खबरें 6833620603754749232

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item