भक्तों की रक्षार्थ ही राम को मानव रूप में अवतरित होना पड़ा

जौनपुर : जिले के कई स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। महावीर धाम गोहदा बरईपार में मंगलवार की रात्रि संत निर्मल शरण महराज ने कहा कि भगवान राम को हमेशा अपना भक्त बहुत प्रिय होता है। भक्तों की रक्षार्थ ही उन्हें मानव रूप में अवतरित होना पड़ा। उन्होंने कहा कि सीता और राम का विवाह पूर्व जन्म के अनुसार ही नियत था। इस दौरान रमेश सिंह प्रधान, कृपाशंकर तिवारी आदि उपस्थित रहे। अंत में नन्हें पटेल और बनवासी तिवारी ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया। मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के दौलतिया हनुमान मंदिर पर मंगलवार की रात आयोजित दौलतिया महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आगाज वाराणसी गुरुकुल से आए नन्हे बच्चों ने ओम नाम नित बोल अरे मन बावरिया से किया। इसके बाद वाराणसी से अमलेश शुक्ल, मंटोस पांडेय, कुसुम पांडेय, शिवांगी, प्रियंका साहवाल आदि कलाकारों ने समां बांध दिया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष कपिलमुनि, आलोक सिंह, दिलीप, पवन मिश्र, लक्ष्मण सिंह, राजमणि यादव आदि मौजूद रहे। आयोजक चंद्रभान सिंह ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार ज्ञापित किया। जलालपुर क्षेत्र के करदहां ग्राम में इंदू यादव के गीतों पर श्रोता झूम उठे। कार्यक्रम में प्रदीप सिंह, दिनेश यादव आदि उपस्थित रहे। संचालन अनिल अस्थाना ने किया। सुजानगंज क्षेत्र की दीपकपुर (चिरैया मोड़) स्थित हनुमत निकेतन मंदिर पर रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। महंत बाबा विश्वनाथ के नेतृत्व में कीर्तन का अखंड पाठ फिर सुंदर कांड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भंडारे का आयोजन भी किया गया। उधर मड़ियाहूं में परमहंस आश्रम सतना से पधारे बहादुर बाबा ने यथार्थ गीता के विशेषता के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। इस दौरान राज कुमार शर्मा, अमरनाथ, प्यारेलाल, रघुराज सिंह आदि उपस्थित थे।

Related

खबरें 8635280523190852849

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item