जाम से कराह उठा जौनपुर नगर

जौनपुर : चिलचिलाती धूप में गुरुवार को जाम से लोग घंटो परेशान रहे। ट्रैफिक पुलिस की कमी व संसाधनों के अभाव में जाम से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है। इस दौरान वाहनों के निकलने वाले धुओं से लोगों का दम घुटता रहा। नगर में जाम की स्थिति शाहीपुल, सद्भावना पुल, ओलंदगंज, कोतवाली चौराहा, चहारसू चौराहा, पालिटेक्निक, जेसीज चौराहा, रोडवेज पर बनी हुई है। जाम की वजह शहर के बीचों-बीच आड़े तिरछे ढंग से खड़े वाहन भी है। वहीं वनवे सिस्टम का पालन न होने से वाहनों की लंबी कतार लग जा रही है। चार पहिया वाहन गलत रूट में घुस जाते है। चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस के न होने के कारण वाहन गलत तरीके से भी निकल रहे है। जनता की तरफ से भी जागरुकता का कोई परिचय नहीं दिया जा रहा है। 

Related

समस्याएं 5822694609625124775

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item