दो बाईको की आमने सामने टक्कर में एक की मौत
https://www.shirazehind.com/2014/04/blog-post_8768.html
शाहगंज(जौनपुर) सरपतहां थाना क्षेत्र के ईशापुर ग्राम के समीप दो बाइको के आमने सामने के भिड़ंत में एक 52 वर्षीय बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। जबकि दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
बताया जाता है कि सरपतहां थाना क्षेत्र के कुटिया ग्राम निवासी छोटेलाल पुत्र सुमीरन(52) बुधवार की दोपहर बाइक से शाहगंज किसी काम से आ रहा था। जब वह ईशापुर ग्राम के समीप पहुंचा तो सामने से आ रही तेज रफ्तार के बाइक के आमने सामने के भिड़ंत में बाइक सवार छोटेलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणो ने उपचार के लिए उसे शाहगंज पुरुष चिकित्सालय लाया। जहाँ चिकित्सको ने उसे देख मृत घोषित कर दिया।
