डीएम-एसपी ने किया नामांकन स्थल व बैरिकेडिंग का निरीक्षण
https://www.shirazehind.com/2014/04/blog-post_2182.html
जौनपुर। आगामी लोकसभा चुनाव के बाबत जौनपुर व मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न पार्टियों के प्रत्याशियों का नामांकन 17 अप्रैल से शुरू है जिसके बाबत जिला व पुलिस प्रशासन काफी सतर्क है। यही कारण है कि नामांकन प्रक्रिया को देखते हुये पूरे कलेक्टेªट परिसर को बैरिकेडिंग से बांध दिया गया तथा प्रत्याशी एवं उनके प्रस्तावकों को जाने के लिये एक मुख्य प्रवेश द्वार बनाया गया है। बांस-बल्ली से पूरे कलेक्टेªट परिसर में किये गये बैरिकेडिंग का जायजा लेने के लिये बुधवार को जिलाधिकारी सुहास एलवाई एवं आरक्षी अधीक्षक हैप्पी गुप्तन अन्य सम्बन्धित अधिकारियों सहित अपने मातहतों के साथ अपने कार्यालयों से निकले। जिलाधिकरी व आरक्षी अधीक्षक ने बैरिकेडिंग, नामांकन स्थल, सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य का जायजा लेते हुये मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी राधेश्याम, उपजिलाधिकारी सदर ज्ञानेन्द्र सिंह, नगर मजिस्टेªट राम नरेश पाठक, अपर आरक्षी अधीक्षकद्वय नगर रामजीत यादव, ग्रामीण ओपी पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी सदर अलका भटनागर, नगर सर्वजीत शाही सहित तमाम प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
