जेसीआई जौनपुर के सदस्यों का देशाटन हुआ सम्पन्न


जौनपुर। जेसीआई जौनपुर के तत्वावधान में आयोजित टूर व पिकनिक यात्रा सम्पन्न हुई। संस्था द्वारा आयोजित इस 3 दिवसीय कार्यक्रम बीते 12 अपै्रल से शुरू हुई जिसमें संस्था के सभी सदस्यों ने हिस्सा लिया। यह यात्रा नवदुर्गा शिव मंदिर से मां का आर्शीवाद लेकर प्रारम्भ हुई जो गोवर्धन पहुंची जहां दर्शन करने के बाद वृन्दावन के श्री बांके बिहारी, प्रेम मन्दिर, श्री रंगजी मंदिर का दर्शन किया गया। इसके बाद यह जत्था गोकुल पहुंचा जहां प्रभु श्याम व उनके बड़े भाई बलराम का बचपन बीता, का दर्शन कर सदस्यों ने श्री श्याम नाम का अटका लगाया। यहां से ये लोग रजभूमि, अभयारण्य व यमुना विहार गये जिसके बाद मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि व कंस का महल सहित अनेक मंदिरों के दर्शन किये। यहां से लोग आगरा के लिश्े रवाना हुये जहां विश्व के अचूबों में से एक ताजमहल व लाल किला का अवलोकन किया। यहां से टीम जौनपुर वापस आ गयी। टीम में संस्थाध्यक्ष शशांक सिंह, कार्यक्रम संयोजक विनय बरौतिया, सचिव विशाल गुप्ता, राधेरमण जायसवाल, राकेश जायसवाल, नीरज उपाध्याय, संजय पाठक, रत्नेश सिंह, रवि शर्मा, मनीषदेव, विष्णु सहाय, आशीष चैरसिया, अजय गुप्ता, सर्वजीत श्रीवास्तव, अविनाश गोयल, धर्मेेन्द्र सेठ, संजीव जायसवाल, संतोष साहू, प्रदीप सेठ, शम्भूनाथ सोनी, पंकज अग्रहरि, संतोष अग्रहरि, विनोद अग्रहरि सहित अन्य शामिल रहे।

Related

खबरें 3981540987686457187

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item