राज्य कर्मचारियों की मतदाता जागरूकता रैली स्थगित
https://www.shirazehind.com/2014/04/blog-post_1300.html
जौनपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव एवं मंत्री सीबी सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि राज्य कर्मचारियों को भारी संख्या में मतदान हेतु जागृत करने के लिये प्रदेश स्तर से घोषित कार्यक्रम को स्थगित कर दिया हैं। आज हुई एक आपात बैठक में उन्होंने कर्मचारियों से अपील किया कि 12 मई को अधिक से अधिक संख्या में अपने मतदान केन्द्र पर जाकर मतदान अवश्य करें। साथ ही अपने परिवार, रिश्तेदार एवं पड़ोसियों को भी मतदान के लिये प्रेरित करें। इस अवसर पर जीएन दूबे, चन्द्रशेखर सिंह राजेश यादव, शैलेन्द्र विक्रम, सभाजीत यादव, रामलखन पाल, बदरे आलम, बीबी सिंह, कामेश्वर सिंह, लल्लू सोनकर, लालमनी सिंह के अलावा तमाम कर्मचारी उपस्थित रहे।

