नशे में था बीएलओ, हुआ सस्पेंड
https://www.shirazehind.com/2014/04/blog-post_9439.html
जौनपुर : जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी सुहास एलवाई के सामने नशे में जाना एक बीएलओ को काफी महंगा पड़ गया। उन्होंने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर उसे गुरुवार को बीएलओ पद से सस्पेंड कर दिया।
गौरतलब हो कि जिला निर्वाचन अधिकारी एक दिन पूर्व बुधवार को बूथों का निरीक्षण करने निकले थे। वह जफराबाद विधान सभा क्षेत्र स्थित महरूपुर गांव पहुंच गए। जहां वह लोगों से उनकी समस्याएं पूछ रहे थे। इसी दौरान उक्त विद्यालय में शिक्षामित्र व बीएलओ रमेश कुमार सिंह पान खाकर लड़खड़ाते हुए पहुंच गया। जिससे जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान के व्यवस्था के बारे में पूछ लिया। जिस पर वह उन्हे बताने लगा किंतु उसकी गतिविधियों को देख उन्हें नशा में होने की शंका हुई। जिस पर उन्होंने एबीएसए राजेश गुप्ता को बुलवाया और उक्त बीएलओ का तत्काल मेडिकल चेकअप कराने का निर्देश दिया। जिस पर एबीएसए ने उक्त बीएलओ का जिला अस्पताल में चेक अप भी कराया। जहां नशे में होने की पुष्टि चिकित्सकों ने कर दिया। जिसकी रिपोर्ट देर शाम उन्होंने डीएम कार्यालय को उपलब्ध करा दिया। जिसके आधार पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने गुरुवार को बीएलओ पद से उसे सस्पेंड कर दिया। साथ ही उन्होंने अन्य विभागीय कार्रवाई के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र भी भेज दिया।
