दिनभर चली तैयारी से दफ्तर में रहा सन्नाटा

जौनपुर : लोकसभा चुनाव की तैयारी जरूरतमंदों को भारी पड़ रही है। अधिकारी के कार्यालय में न बैठने से कर्मचारी भी गायब रहते हैं जिसके कारण यह समस्या काफी बढ़ जाती है। कुछ ऐसा ही गुरुवार को दिनभर देखने को मिला। जहां साहब और कुछ विभाग के कर्मचारी प्रशिक्षण के लिए चले गए। उधर विकास भवन सहित कई अन्य कार्यालयों में सन्नाटा पसर गया। दूर-दूर से आए फरियादी अपने कार्य को लेकर उन्हे खोजते नजर आए। फिल्म के माध्यम से दिया प्रशिक्षण टीडी इंटर कालेज में गुरुवार को भी 22 कक्ष में प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें लोकसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए लगाए गए मतदान कार्मिकों को निर्वाचन आयोग से उपलब्ध कराई गई फिल्म दिखाया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि गया 99 मास्टर ट्रेनरों ने दो पालियों में दो हजार दोसौ मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया।

Related

खबरें 8079002749300030250

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item