दो पुत्रों समेत ईट भट्ठा संचालक को मारी गोली

रामपुर (जौनपुर) : फजुलहां गांव में बदमाशों ने ईट भट्ठा संचालक सहित उनके दो पुत्रों पर फायरिंग की जिससे तीनों घायल हो गए। यह घटना गुरुवार की रात हुई। भट्ठे के मजदूरों ने दौड़ाकर एक बदमाश को दबोच लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया।
रात करीब 11 बजे दो बदमाश भट्ठे पर पहुंचे और श्रमिकों को मारने पीटने लगे। शोर शराबा सुनकर भट्ठा मालिक रामधनी मौर्य अपने दो पुत्रों संजय व संदीप के साथ पहुंचकर विरोध जताने लगे। इतने में बदमाशों ने लक्ष्य साधकर उन्हीं लोगों पर गोली चलाई जिससे तीनों घायल हो गए। इसके बाद भी साहसी श्रमिकों ने दौड़ाकर बदमाशों में से एक को दबोच लिया। उसकी जमकर पिटाई की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम मोहन तथा साथी का नाम सुखदेव निवासी झारखंड बताया।

Related

खबरें 7031816469748772128

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item