दूसरो की इमारत खड़े करने वाला मज़दूर रहता है झोपडी में

जौनपुर। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष राकेश कुमार की अध्यक्षता में आज दीवानी न्यायालय सभागार में सायं 4 बजे श्रमिक दिवस का आयोजन किया गया जिसमें श्रम प्रवर्तन अधिकारी वी0पी0यादव ने श्रमिकों के कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। वरिष्ठ अधिवक्ता बी0डी0सिंह ने आदिकाल से लेकर वर्तमान समय तक के मजदूरों के बारे में जानकारी दिया। डा0 दिलीप कुमार सिंह लोक अदालत सदस्य एवं जूरी जज ने कहा कि पूरे विश्व में सूई से लेकर हवाई जहाज तक,गगनचुम्बी भवन से लेकर पाताल तक निर्माण करने वाला श्रमिक अत्यन्त दीनहीन जर्जर एवं उपेक्षित जीवन यापन कर रहा है,यह श्री सिंह का व्यक्तिगत विचार है। राष्ट्र कवि निराला की पक्तियों से श्रमिक का सचित्र वर्णन किया। प्रधान न्यायाधीश दामोदर सिंह ने बताया कि 8 मई 1886 को शिकागों में आठ घंटे कार्य करने के लिए पहली बार मजदूरों ने विरोध किया था जिसपर गोलियां चली थी जिसमें चार मजदूर मारे गये थे। न्यायाधीश बी.एन.पाण्डेय ने बताया कि असंगठित क्षेत्र के मजदूरों की समस्याएं यथावत है, लेकिन साठ वर्षों में जहां पहले मजदूर मजदूरी करने के लिए विवश था वहीं आज मजदूर अपने इच्छा से किसी के यहां अपनी स्वेच्छा से कार्य कर सकता है। दीवानी बार के महामंत्री कामरेड जयप्रकाश सिंह ने बताया कि 01 मई 1888 को शिकागो में मजदूरों ने कार्य बहिष्कार किया था आठ घंटा कार्य करने के लिए। तभी से विश्व के लगभग 80 देशों में श्रमिक दिवस मनाया जाता है,साथ ही अवकाश भी रहता है। विश्व में दो ही मजदूर है एक भगवान दूसरा श्रमिक। फावड़ा चलाने वाला सिसक रहा है और कलम चलाने वाला चहक रहा है। अध्यक्ष दीवानी बार सत्येन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि इनके घरों में रोशनी आने दो कुछ तो इनके घरों में चिराग जल जाने दो। मा0 जनपद न्यायाधीश राकेश कुमार ने कहा कि पूर्व वक्ताओं के विचार समाज के हित मे है ,समाज के उत्थान के लिए आवश्यक है कि हमसब मिलकर अपने परिवार,पड़ोस, कार्यालय या भवन आदि में कार्य कर रहे श्रमिकों के हितों का ध्यान रखें कि उन्हें समय पर भोजन,पानी आदि उपलब्ध कराया जा रहा है कि नही,साथ ही उन्होंने अधिकारियों/अधिवक्ताओं से अपील किया कि किसी श्रमिक को किसी शासकीय सुविधा न उपलब्ध होने की दशा में विधिक सेवा प्राधिकरण के संज्ञान में लाया जाय जिससे उसपर तत्काल कार्यवाही करायी जा सके। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारीगण, वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश मिश्रा सहित अन्य अधिवक्तागण भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन मृदुल कुमार मिश्रा सिविल जज सी0डि0 /सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया।                  

Related

खबरें 8010822539380514216

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item