ट्रक के धक्के से थानाध्यक्ष बक्शा घायल, हालत नाजुक
https://www.shirazehind.com/2014/05/blog-post_15.html
जौनपुर। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के सिपाह पुलिस चैकी क्षेत्र में बीती रात चुनाव ड्यूटी से लौट रहे थानाध्यक्ष बक्शा को विपरीत दिशा से आ रही ट्रक ने जोरदार धक्का मार दिया जिसके चलते वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गये तथा उनकी वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष बक्शा रविन्द्र श्रीवास्तव चुनाव ड्यूटी से वापस थाने की तरफ जा रहे थे कि सिपाह पुलिस चैकी व नये पुल के बीच में विपरीत दिशा से तीव्र गति से आ रही ट्रक ने जोरदार धक्का मार दिया। इसके चलते उनका वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया तथा वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गये। आस-पास के लोगों की सूचना पर पहुंची सिपाह पुलिस ने घायल थानेदार को उपचार हेतु जिला अस्पताल ले गये जहां हालत नाजुक देखते हुये उन्हें बेहतर उपचार के लिये वाराणसी रेफर कर दिया गया। इधर दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।


praying get well soon ravindraji.
जवाब देंहटाएं