बारिश ने जनपदवासियों को दिलाई थोड़ी राहत

जौनपुर : जनपद में रविवार की दोपहर बाद हुई बारिश से लोगों ने गर्मी से थोड़ी राहत की सांस ली। तापमान 42 से घटकर 37 डिग्री सेल्सियस हो गया है। इसके पहले तेज हवा के साथ आंधी भी चली। जिससे तार व खंभे गिरने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। इससे किसानों को चेहरे पर खुशी देखी जा सकती है। दोपहर करीब तीन बजे मौसम में अचानक परिवर्तन हुआ। इसके बाद आधा घंटे तक तेज हवा के साथ आंधी चलती रही। बिजली चमक के साथ जिले में जगह-जगह बारिश हुई। सुबह तेज धूप के कारण तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के बाद तापमान 37 डिग्री सेल्सियस हो गया। पांच फीसद तापमान कम होने से लोग काफी खुश दिखाई दिए। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो सोमवार को भी दूसरे दिन बूदाबांदी हो सकती है। आगे अभी और गर्मी बढ़ने की संभावना है। मानसून 15 से 20 जून तक आएगा। बादल का प्रभाव रहेगा। बारिश होने से खेतों की मिट्टी गीली होने से किसान आसानी से खरपतवार निकालकर अगली फसल के लिए तैयार कर लेंगे। इस बाबत मौसम वैज्ञानिक व नागरिक पीजी कालेज जंघई के भूगोल के विभागाध्यक्ष डा.प्रमोद तिवारी ने बताया कि यह बारिश पूर्वा व पश्चिमा हवा का मिलन है। पूर्वा हवा बंगाल की खाड़ी के नमी को लेकर पश्चिम हवा राजस्थान दिल्ली से चलकर आकर मिलती है। तब गरज व चमक के साथ बरसात होती है। जितनी तेज गर्मी पड़ती है उतनी ही तेज आंधी भी आती है।

Related

खबरें 7152190306321158238

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item