आधुनिक भारत के शिल्पी रहे पंडित नेहरू

जौनपुर : जिला कांग्रेस कार्यालय पर पंडित जवाहर लाल नेहरू की 50वीं पुण्य तिथि मनाई गई। वक्ताओं ने पंडित नेहरू को आधुनिक भारत का शिल्पी बताते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया। जिलाध्यक्ष लालजीत चौहान ने कहा कि कड़ी मेहनत के पक्षधर पंडित नेहरू ने देश को आराम हराम है का नारा दिया। उन्होंने कहा कि नेहरू जी जीत के लिए शस्त्र के बजाय प्यार और स्नेह में विश्वास रखते थे। विश्व शांति के अग्रदूत नेहरू जी देश से बहुत प्यार करते थे। अन्य वक्ताओं ने नेहरू जी को महामानव बताते हुए उन्हें पुण्य तिथि पर अपनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि नेहरू जी पहले व्यक्ति थे जिन्होंने अशांत द्वेषपूर्ण वातावरण में पंचशील के सिद्धांत विश्व के सामने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर साजिद हमीद, ज्ञानेश सिंह, नायाब हसन सोनू, इरफान आजमी, आफताब, देवानंद मिश्र, विजय प्रताप सिंह, धर्मेद्र कुमार सिंह, वीडी गुप्ता, तिलकधारी निषाद, फैसल हसन, जय प्रकाश साथी, विशाल सिंह हुकुम आदि उपस्थित रहे।

Related

खबरें 4682032672136087158

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item