गुजरात का विकास माडल खोखला : मनोज पांडेय
https://www.shirazehind.com/2014/05/blog-post_4815.html
जौनपुर: प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय ने कहा कि मोदी झूठे हैं। गुजरात का विकास माडल खोखला है। उत्तर प्रदेश का विकास दर गुजरात से बेहतर है। श्री पांडेय गुरुवार को बक्शा विकास खंड स्थित सुल्तानपुर गांव में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम जयंती पर ब्राह्माणों का सम्मान सिर्फ मुलायम सिंह यादव ने किया। सरकार की उपलब्धियों का गुणगान करते हुए कहा कि 40 हजार संस्कृत शिक्षकों को रोजी रोटी देने के अलावा आरक्षण में प्रोन्नति का विरोध सपा मुखिया ने किया। मंचासीन लोगों में विधायक शचींद्र नाथ त्रिपाठी, प्रदेश सचिव अरुण यादव, अशोक यादव, संतोष, सुल्तान अहमद आदि मौजूद रहे। संचालन जिलाध्यक्ष राज बहादुर ने किया।