न्याय सबको पर तुष्टीकरण किसी का नहीं : कल्याण

 जौनपुर : भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने कहा न्याय सभी को, पर तुष्टीकरण किसी का नहीं। वे गुरुवार को सरायमोहिउद्दीनपुर में भाजपा प्रत्याशी केपी सिंह के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। सामने मौजूद भारी भीड़ से गदगद श्री सिंह ने कहा मैं भाषण देने नहीं बल्कि अपने घर आया हूं। अपनी बातों को बिंदुवार रखते हुए कहा आप सिर्फ मतदाता नहीं बल्कि राष्ट्र के असली मालिक हैं। मुस्लिम तुष्टीकरण पर बरसते हुए कहा मुलायम सिंह 18 फीसद आरक्षण की बात कर रहे हैं जिससे पिछड़ों का हक मारा जाएगा। सवाल उठाते हुए कहा मुस्लिम कन्या का वजीफा तो अन्य को क्यों नहीं। कब्रिस्तान की चारदीवारी तो फिर श्मशान की क्यों नहीं। अफसोस तो तब होता है जब देश का प्रधानमंत्री भी देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का बताता है, आखिर पहला हक गरीबों का क्यों नहीं। अपने चालीस मिनट के भाषण में उन्होंने कहा कि सभी विकास की बातें करते हैं पर भ्रष्टाचार तो विकास को खा गया। तीन सौ पचासी लाख करोड़ का गबन हुआ, तीन सौ लाख करोड़ काला धन जमा है। कांग्रेस सरकार पर तंज कसते हुए कहा आखिर गुजरात माडल न अपनाएं तो फिर राबर्ट वाड्रा माडल अपनाया जाय। यह चुनाव युग परिवर्तन का चुनाव है। राष्ट्र को चरित्रवान व ईमानदार पहरेदार की जरूरत है। जनता ने तय कर लिया है नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे। देश में मोदी की सुनामी चल रही है। आज मोदी से चीन ही नहीं बल्कि अमरीका भी डरा हुआ है। हम कहते हैं भ्रष्टाचार, आतंकवाद, बलात्कार रोको वे कह रहे हैं मोदी रोको। जनता से अपील करते हुए उन्होंने कहा भारतीय संस्कृति, अपनी औलाद तथा नारी उत्थान के लिए भाजपा प्रत्याशी को जिताएं। स्पष्ट बहुमत के लिए मोदी के गले में 300 कमल के फूलों की माला होनी चाहिए। इसके पूर्व कार्यक्रम को लोकसभा प्रत्याशी केपी सिंह, बांकेलाल सोनकर, संजय पटेल आदि ने भी संबोधित किया। मौके पर पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, पुष्पराज सिंह, अनिल सिंह परिवर्तन, चंद्रकेश यादव समेत तमाम लोग मौजूद रहे। संचालन बेचन पांडेय तथा अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह ने किया।

Related

लोकसभा चुनाव 2014 8845690308964570232

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item