जो अपनी मां को एक छोटे से कमरे में रखा हो वह भारत माता की क्या रक्षा करेगा : राजबब्बर

जौनपुर : सिने स्टार कांग्रेस सांसद राजबब्बर ने दावा किया कि भाजपा को सरकार बनाने से रोककर कांग्रेस उनके मंसूबों में सफल नहीं होने देगी जो व्यक्ति 6 करोड़ लोगों की हिफाजत में असफल है वह 126 करोड़ देश वासियों की क्या सुरक्षा करेगा। वे गुरुवार को बदलापुर के मिडिल स्कूल के प्रांगण में कांग्रेस प्रत्याशी रवि किशन के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो अपनी मां को एक छोटे से कमरे में रखा हो वह भारत माता की क्या रक्षा करेगा। यह सच साबित हो चुका है कि देश में स्थिर सरकार कांग्रेस ही दे सकती है। उधर अपने संबोधन में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि देश में पुन: यूपीए-3 की सरकार बनने जा रही है। कहा कि हमें जौनपुर के पार्टी प्रत्याशी पर फक्र है। इन्होंने भोजपुरी के जरिए पूरी दुनियां में भारत का नाम रोशन किया है। जहां तक भाजपा का सवाल है तो वह 160-162 सीटों तक ही सिमट जाएगी। ऐसी दशा में उसका विपक्ष में बैठना तय है। मोदी लहर की खिल्ली उड़ाने के अंदाज में कहा कि अब चुनाव में गड़बड़ी का झूठा राग अलाप कर वह अपनी घबराहट जता रही है। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई गुजरात व यूपी के सम्मान की है। ऐसे में फैसला जनता को करना है। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कमला प्रसाद तिवारी व संचालन रामचंद्र मिश्र ने किया। इस मौके पर इंद्रमणि दुबे, विजय यादव, विवेक सिंह, शार्दूल सम्राट, बाबूराम यादव, शकुंतला शुक्ला, राकेश मिश्र आदि मौजूद थे।

Related

लोकसभा चुनाव 2014 1372320374228279322

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item