यूपी के किन सांसदों को मोदी कैबिनेट में मिल सकती है जगह

यूपी में बीजेपी ने रिेकॉर्डतोड़ प्रदर्शन कर देश में सबसे ज्यादा 71 सीटें जीती हैं। साथ ही सहयोगी पार्टी अपना दल द्वारा दो सीट जीतने के बाद आंकड़ा 73 सीटों तक जा पहुंचा है। इसी वजह से भावी प्रधानमंत्री मोदी की कैबिनेट में जगह बनाने के लिए सबसे ज्यादा यूपी के सांसद जुगत में हैं। इसके लिए बाकायदा वे दिल्ली कूच कर गए हैं। मोदी की कैबिनेट में जगह पाने वाले यूपी के सांसदों की बात की जाए, तो कई सांसदों के नाम पर चर्चा है। इनमें सबसे आगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह, कल्याण सिंह, संतोष गंगवार, मेनका गांधी, योगी आदित्यनाथ और कलराज मिश्रा जैसे भाजपा दिग्गज शामिल हैं। इसके अलावा अपना दल से जीती सांसद अनुप्रिया पटेल के भी मोदी की कैबिनेट में जगह मिलने की संभावना जताई जा रही है। यदि बात भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह की जाए, तो उन्होंने लोकसभा चुनाव से पहले ही मंत्रिमंडल में शामिल होने से अनिच्छा जताई थी। वहीं, सूत्रों के मुताबिक चुनाव में अभूतपूर्व चुनावी नतीजे आने के बाद वह मंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे हैं। इसके बाद कल्याण सिंह का नाम सबसे ऊपर चल रहा है। वह सूबे में भाजपा के पिछड़े नेताओं में सबसे ऊपर हैं। हालांकि, इस बार कल्याण सिंह ने खुद चुनाव न लड़कर अपने बेटे राजवीर सिंह को टिकट दिलवाया था। इस वजह से वह अपने पुत्र प्रेम के चलते अपने बेटे का नाम भी आगे कर सकते हैं। वहीं, बरेली से सांसद संतोष गंगवार भी अपनी साफ-सुथरी छवि और पिछड़ों के नेता होने की वजह से कल्याण सिंह के बाद अपना दावा ठोंक रहे हैं। वहीं, गोरखपुर से पांचवीं बार जीत हासिल करने वाले योगी आदित्यनाथ भी मंत्री बनने की रेस में हैं। उनके साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती का भी नाम लिया जा रहा है। दोनों हिंदूवादी भगवा छवि के नेता माने जाते हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि मोदी किसको तरजीह देते हैं?

Related

लोकसभा चुनाव 2014 8884897127770909939

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item