दहेज न मिलने पर विवाहिता को घर से निकाला

जौनपुर : कानून और समाज की तरफ से दहेज रोकने के लिए तमाम तरह से प्रयास किए जाने के बावजूद दहेज लोभियों के कृत्य पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। इसी तरह का एक मामला जलालपुर थाना क्षेत्र के सुरहुरपुर ग्राम का गुरुवार को सामने आया जहां पर दहेज में पांच लाख रुपये नहीं देने पर ससुराल पक्ष ने बबिता शर्मा पुत्री सिद्धनाथ शर्मा निवासी चंदापुर जनपद चंदौली को मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया था। पंचायत द्वारा मान-मनौवल की बात न बनने पर बबिता ने थाने में तहरीर देकर पति विजय शर्मा, जेठ संजय शर्मा, जेठानी सुमन, जेठानी का भाई मुन्ना शर्मा निवासी चंदौली तथा जेठ के पुत्र सौरभ निवासी सुरहुरपुर, जलालपुर के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

Related

खबरें 5404056935139924261

एक टिप्पणी भेजें

  1. babita sharma tumhare saath jo bhi huwa uske baad ab uss ghar mat jana, tumhari jaan bach gai wahi kaafi hai. ab kitna bhi sulah kar le ghar wale but aise sasural mat jana. meri bahan ki maut bhi ushi gav me hui hai. ishi dahej ke karan meri bahan mari gai uss gav me. tum apne pairo par khadi hokar samaj me aapna naam banao. aise sasural jakar sirf khoon k ansu rogi, aur ek aisi maut milegi jisse tumhare saath tumhara pura parivar jhulas jayega. achcha huwa waqt rahte tum waha se nikal aai. ab kabhi mat jana uss ghar.

    जवाब देंहटाएं

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item