विकासवादी थी राजीव गांधी की सोच

जौनपुर : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर बुधवार को जनपद में विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनकी सोच विकासवादी थी। जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष लालजीत चौहान ने कहा कि स्व.गांधी का व्यक्तित्व अतुलनीय था। उनमें सच को धड़ल्ले से स्वीकार करने की क्षमता थी। देश में कंप्यूटर युग की स्थापना के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि स्व.राजीव गांधी का मासूम चेहरा मानस पटल से उतरता ही नहीं। उनकी सोच विकासवादी थी। इस मौके पर साजिद हमीद, देवानंद मिश्र, विजय प्रताप सिंह, आफताब अहमद, तिलकधारी निषाद, जय प्रकाश सिंह साथी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कार्यवाहक जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने किया। नगर के खरका कालोनी स्थित कार्यालय पर शहादत दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पार्टी के प्रदेश सचिव इंद्र भुवन सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री 21वीं सदी के भारत के निर्माता थे। उनकी सोच देश को आज आर्थिक, सामाजिक, राजनैतिक उपलब्धियों के साथ आगे ले चलने में कामयाब रही। कार्यक्रम में प्रो.देवेश उपाध्याय, चंद्र शेखर सिंह, छोटे लाल यादव आदि ने विचार व्यक्त किया। संचालन विजय शंकर उपाध्याय एडवोकेट ने किया।

Related

खबरें 4601839558150852787

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item