तीन साल से जंग खा रहा आरो प्लांट

जौनपुर : मरीजों व तीमारदारों को शुद्ध पानी पिलाने की योजना जनपद में लापरवाही की भेंट चढ़ गई है। उमानाथ सिंह जिला चिकित्सालय में लगे आरो प्लांट तीन साल से जंग खा रहे हैं। वार्डो में चारों तरफ गंदगी का अंबार है। अस्पताल की व्यवस्था दलालों के चंगुल में फंस गई है। जिला पुरुष तथा महिला अस्पताल में शुद्ध पानी पिलाने के लिए आरो प्लांट लगाया गया है। विभागीय खामी के चलते एक साल भी मरीजों व तीमारदारों को सुविधा नहीं मिल सकी। तीन साल पूर्व बहुजन समाज पार्टी की सरकार में ही प्लांट खराब हो गया। स्वास्थ्य महकमा आज तक लिखा-पढ़ी तक ही सीमित है। अस्पताल में साफ-सफाई व्यवस्था भी पिछले कई माह से ध्वस्त हो गई। वार्डो में गंदगी का अंबार है। शौचालयों से उठती दुर्गध से भर्ती मरीजों और स्वास्थ्य कर्मियों का रहना मुश्किल हो गया है। सबसे अधिक परेशानी आपरेशन वाले व झुलसे मरीजों को हो रही है। बर्न वार्ड में स्वास्थ्य कर्मी ही नहीं तीमारदार भी जूता-चप्पल पहनकर आते-जाते रहते हैं। गंदगी के चलते संक्रमण फैलता है और पीड़ित की हालत और बिगड़ जाती है। अस्पताल की व्यवस्था पर दलालों ने कब्जा जमा लिया है। चिकित्सकों के आस-पास घूमने वाले यह दलाल मरीजों से पर्ची लेकर जहां मेडिकल स्टोरों पर पहुंचाते हैं वहीं जांच भी उन्हीं मनचाहे पैथालाजी सेंटरों में कराया जाता है। इतना ही नहीं चिकित्सकीय परीक्षण कराने में भी उनका हस्तक्षेप रहता है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा.भाष्कर राय ने कहा कि आरो प्लांट मरम्मत के लिए दूसरे एजेंसी से संपर्क किया गया है। मना करने के बाद भी बर्न वार्ड में तीमारदार जूता-चप्पल बनकर जाते हैं। डा.राय ने कहा कि अस्पताल में साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिया जाता है।

Related

समस्याएं 2203252948136406502

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item