मानक पूरा न करने वाले 12 शिक्षक वापस
https://www.shirazehind.com/2014/06/12_25.html
जौनपुर : वीर बहादुर सिंह पूर्वाचल विश्वविद्यालय के
मैकेनिकल भवन स्थित केंद्रीय मूल्यांकन केंद्र पर बुधवार को मानक पूरा न
करने वाले 12 शिक्षकों को वापस कर दिया गया है। यह अधिकतर शिक्षक गृह
विज्ञान व हिंदी विषय के थे। इससे शिक्षकों को काफी परेशानी का सामना करना
पड़ा।
मूल्यांकन केंद्र पर परीक्षक बनने से पहले शिक्षकों को कागजात के रूप में सैलरी स्टेटमेंट, अनुमोदन का प्रमाणपत्र, कालेज प्राचार्य द्वारा लिखित पत्र देखा जा रहा है। इन पत्रों को न दिखाने वाले शिक्षकों को फौरन बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है। विश्वविद्यालय के नियमों के कोपभाजन का शिकार प्राइवेट कालेज के शिक्षक ही हो रहे हैं। जिनके अनुमोदन का सेवा विस्तार प्रबंधक द्वारा नहीं कराया गया। ऐन वक्त पर अनुमोदन समाप्त होने की जानकारी होने पर यह शिक्षक कालेज के प्रति आक्रोशित होते हैं जिसकी वजह से वह मूल्यांकन में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। वही पारिश्रमिक न मिल पाने से उनके सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो जाता है।
इस बाबत केंद्रीय मूल्यांकन केंद्र मैकेनिकल भवन के समन्वयक डा.राममोहन सिंह ने बताया कि 12 परीक्षकों द्वारा मूल्यांकन में बैठने वाला मानक नहीं पूर्ण किया। इसलिए उन्हें मूल्यांकन करने की अनुमति न देकर लौटा दिया गया।