भाजपा नेता के भाई पर हमला, फायरिंग

 जौनपुर: सुखलालगंज बाजार में भाजपा नेता को तलाशने आए बदमाशों ने उनके भाई को जमकर पीटा। भीड़ जुटती देख पांच बाइक छोड़कर फायरिंग करते हुए अराजक तत्व पैदल ही भाग निकले। पुलिस ने दो जिंदा कारतूस बरामद करते हुए मोटर साइकिलों को कब्जे में ले लिया। इस मामले में 6 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया।
भाजपा के पूर्व जिला संगठन मंत्री अजय कुमार सिंह के भाई जितेंद्र सिंह बुधवार की सुबह एक दुकान पर खड़े थे तभी पांच मोटर साइकिलों से कई लोग पहुंचे और जितेंद्र से अजय के बारे में पूछने लगे। कुछ न बताने पर उन्हें असलहे के बट से मारने लगे। इससे वहां भगदड़ मच गई। यह स्थिति देख बाजार के लोग ललकारते हुए दौड़ पड़े। खुद को घिरता देख हमलावर बाइक छोड़ फायरिंग करते हुए जमालापुर की ओर पैदल ही भाग निकले।
सूचना दिए जाने पर पहुंची पुलिस ने पांचों मोटर साइकिलों को कब्जे में ले लिया। घटना स्थल के निरीक्षण के दौरान दो खोखे भी मिले। जितेंद्र की तहरीर पर अमित सिंह, दीपक सिंह, नवीन निवासी सराय विक्रम, संजय तिवारी, नीरज पांडेय निवासी जगदीशपुर बरसठी व संतोष दुबे जोगापुर थाना रामपुर के खिलाफ 7सीएलए सहित विभिन्न धाराओं का मुकदमा दर्ज किया गया।
उधर भाजपा नेता अजय ने खतरे को देखते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि कुछ वर्ष पहले मंदिर में हुई मूर्ति चोरी के मामले में मेरे प्रयास पर पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की थी। इसी को लेकर प्रतिशोध वश यह घटना की गई।

Related

खबरें 293477455538897284

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item