वसूली बंटवारे को लेकर दारोगा-सिपाही में हाथापाई
https://www.shirazehind.com/2014/06/blog-post_4840.html
शाहगंज (जौनपुर) : वसूली के पैसे के बंटवारे को लेकर बुधवार की सुबह रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ के दारोगा और सिपाही आपस में भिड़ गए।
बुधवार की सुबह टिकट आरक्षण केंद्र पर एक सिपाही ने टिकट दलालों से मासिक वसूली की। इस रकम को लेकर आरपीएफ के दारोगा व उक्त सिपाही के बीच कहासुनी होने लगी। टिकट आरक्षण केंद्र से शुरू हुआ यह विवाद स्टेशन के प्लेटफार्म तक पहुंचा। आरपीएफ चौकी के सामने दोनों में हाथापाई होने लगी। दोनों ओर से खूब गाली-गलौच हुई। इस पूरे घटना में यात्री व रेल विभाग के कर्मचारी तमाशबीन बने रहे।