मुंबई का लुटेरा जौनपुर में गिरफ्तार !
https://www.shirazehind.com/2014/06/blog-post_8221.html
जौनपुर : बदलापुर पुलिस ने मंगलवार को कस्बे के घनश्यामपुर
रोड से मुंबई में लूट के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सूचना पर मुंबई
पुलिस इसे लेने के लिए रवाना हो चुकी है।
मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि खुटहन थाने के लखनेपुर निवासी कपिलदेव दूबे तहसील में किसी मुकदमे की पैरवी में आया है। जो महाराष्ट्र में किसी लूट में वांछित है। इसकी खबर लगते ही थाना प्रभारी अफरोज आलम ने कस्बे के घनश्यामपुर रोड से उसे गिरफ्तार कर थाने ले आए। पकडे़ गए आरोपी से क्राइम ब्रांच की टीम ने पूछताछ किया।